फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किशोर को गोली मारने के मामले में छह नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। गांव मोहम्मदपुर में पुरानी रंजिश के चलते एक 17 वर्षीय किशोर को खेत पर घेरकर गोली मारने के मामले में छह लोगों को नामजद किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं, जबकि घटना में गंभीर रूप से घायल किशोर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया जा चुका है।
विज्ञापन

मामला बीती चार फरवरी का है। ग्राम मोहम्मदपुर निवासी बीना देवी पत्नी मन्नालाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनका पुत्र देवेंद्र शाम करीब साढ़े सात बजे गांव बसई निवासी अभिषेक शंख्यधर के गेहूं के खेत की रखवाली कर रहा था। तभी गांव के ही मुनीश, सत्यवीर, श्रीकृष्ण पुत्रगण रामेश्वर, विनोद पुत्र भवानी, रामेश्वर पुत्र चेतराम और ज्ञानेश पुत्र प्रेमपाल ने उसे पकड़ लिया।
आरोप है कि सभी ने मिलकर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग कर दी। जान बचाकर भागते समय उसके पेट और सीने में गोली लग गई। परिजन उसे तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। पीड़िता के अनुसार आरोपियों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक विनय कुमार को सौंपी गई है। इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें