फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी में धर्मस्थल पर बवाल फायरिंग-पथराव में छह घायल

Sat, 06 Jun 2015 12:03 AM IST
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के गांव अचौरा में नए धर्मस्थल को लेकर चार दिन से सुलग रही नफरत की चिंगारी शुक्रवार को आखिर भड़क गई। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। उन्होंने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। हवाई फायरिंग भी की गई। इसमें महिला समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस हालात पर काबू पाने में नाकाम रही, तो आसपास थानों के फोर्स के साथ पीएसी भी बुला ली गई। दोनों पक्ष के 40 से अधिक उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया गया है। एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी अनिल यादव मौके पर पहुंचे। अफसरों ने गांव में स्थिति सामान्य बताते हुए अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

बवाल की शुरुआत शुक्रवार दोपहर में हुई। एक पक्ष के लोगों ने निर्माणधीन धर्मस्थल में इबादत का विरोध किया, तो मौजूद लोगों ने हंगामा कर दिया। दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आकर एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। पहले से तैनात दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मियों ने हालात बेकाबू होते देख अपने अफसरों को अवगत कराया। तब तक फायरिंग भी शुरू हो गई। तब मौजूद पुलिस कर्मियों को भी पीछे हटना पड़ गया। कोतवाली से और पुलिस पहुंचती, तब तक पथराव में अख्तियार (40), इसरार (26), चोबसिंह का 20 वर्षीय बेटा प्रदीप, सावित्री (65) पत्नी कलक्टर सिंह, अंगद (40)और सद्दीक (25)  घायल हो गया।
हालात बेकाबू हो जाने की सूचना के बाद आसपास थानों में मुजरिया, कादरचौक और सिविल लाइंस थाने के फोर्स के साथ पीएसी को भी अचौरा बुला लिया गया। फोर्स ने डंडे फटकार कर दोनों पक्ष के लोगों को खदेड़ दिया। महिलाएं घरों में दुबक गईं। बच्चे खेतों की ओर भाग गए। एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी अनिल यादव, एसडीएम प्रदीप कुमार, सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा के पहुंचने पर फोर्स ने दोनों पक्ष के 40 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में ज्यादातर युवक पुलिस को तलाशी के दौरान घरों में दुबके मिले। पुलिस ने घायलों को अस्पताल लाकर उनका मेडिकल भी कराया। गांव में पुलिस और पीएसी भी गश्त कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने पूरे मामले में एक पक्ष को लोगों को नई परंपरा नहीं डालने की पहले ही हिदायत दे रखी थी, लेकिन गलतफहमी की वजह से दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आकर झगड़ा करने लगे। हालात सामान्य हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। -अनिल यादव, एसपी  सिटी, बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें