फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोमबत्ती की आग से दहेज का सामान जलकर राख

Sat, 06 Jun 2015 12:01 AM IST
सैदपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 गांव उदयपुर में गुरुवार रात बाबू मियां के घर में मोमबत्ती से आग लग गई। इससे शादी के लिए लाया गया लगभग पांच लाख का सोना-चांदी, कपड़ा और घरेलू सामान जल गया। बताया जाता है दो लाख की नगदी भी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

गुरुवार की दस बजे के करीब घरवालों ने खाना खाने के बाद मेहमानों को कपड़े व जेवर दिखाए, जो बारात में ले जाने थे। इसके बाद सामान को वापस कमरे में रख दिया। कुछ समय बाद मोमबत्ती बेड पर गिरने से आग लग गई।
गर्मी के मौसम होने से सभी लोग छत पर सो रहे थे। कुछ देर बाद मकान के अंदर आग की लपटें निकलते देख परिजनों ने शोर मचाया। शोर सुनकर की गांव वाले भी जाग गए। सभी मिलकर आग बुझाने पर जुट गए, लेकिन आग इतना भयानक रूप ले चुकी थी की जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक सभी सामान जल गया था। आग से मकान का लिंटर तक में दरार पड़ गई।
विज्ञापन


दुख में बदला खुशियों का माहौल
बाबू मियां के पुत्र गौहर की बारात दस जून को जानी थी। जिस को लेकर शादी की तैयारियां चल रही थीं। आग लगने से ख़ुशी का माहौल दुख में बदल गया। शादी में शामिल होने आए मेहमानों के भी कपड़े सहित हजारों का सामान जल कर राख हो गया।


ड्यूूटी न करने पर प्रेरक की सेवा समाप्ति की संस्तुति
बिल्सी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 30 मई को ब्लाक अंबियापुर मुख्यालय पर बीएलओ और सुपरवाइजरों को मतदाता पुनरीक्षण कार्य का प्रशिक्षण न लेना एक प्रेरक को काफी महंगा पड़ गया। सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/एसडीएम विधान जायसवाल ने क्षेत्र की महिला प्रेरक की सेवा समाप्ति की संस्तुति कर रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को भेजी है। एसडीएम विधान जायसवाल ने बताया कि पिछले दिनों ब्लाक अंबियापुर मुख्यालय पर बीएलओ/सुपरवाइजरों को मतदाता पुनरीक्षण कार्य के लिए प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें वहेटा गुसाई निवासी महिला प्रेरक योगबाला पुरी गैरहाजिर रही। साथ ही अधिकारियों के आदेशों की अवेलहना की है। जिसपर उनकी संविदा तत्काल प्रभाव से समाप्त किए जाने की संस्तुति कर रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें