फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बागवाला चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत में छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र के बागवाला चौराहे पर दो बाइकों की टक्कर में दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, संभल जिले के थाना बबराला क्षेत्र के कैल निवासी सुभाष मंगलवार को अपनी दोनों बहनों सुमन और राधा के साथ रिश्तेदारी में नदायल गांव जा रहे थे। इसी दौरान बागवाला चौराहे पर मालपुर-ततैरा रोड की ओर से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में सुमन और राधा गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि करू, वीर सिंह, राजवीर निवासी बंसीपुर थाना उघैती और सुभाष निवासी कैल को भी चोटें आई। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। सुमन और राधा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, वहीं अन्य चार को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों गंभीर घायल को जिला अस्पताल भेज कर इलाज कराया जा रहा है। अन्य चार को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें