फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग ने मचाया तांडव: बदायूं के मोहन नगला में छह घर जले, गांव में मचा कोहराम, मां-बेटी झुलसी

Sat, 12 Aug 2023 06:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

कादरचौक क्षेत्र के गांव मोहन नगला में शनिवार शाम को छह घरों में आग लगने से कोहराम मच गया। आग से घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। वहीं एक घर में मां-बेटी झुलस गईं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
मोहन नगला में आग से जले घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव मोहन नगला में शनिवार शाम हादसा हो गया। शाम के समय अचानक एक घर में आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग बुझा पाते, तब तक आग ने पांच और घरों को चपेट में ले लिया, जिससे उन घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। एक घर में बकरियों को बचाने में मां-बेटी झुलस गईं। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


गांव मोहन नगला में शनिवार शाम करीब चार बजे मैकूलाल के घर में आग लग गई। ग्रामीणों के मुताबिक मैकूलाल के परिवार वाले अपने अपने कार्यों में व्यस्त थे। जब तक वह समझ पाते, तब तक आग पूरी तरह घर में फैल गई। उनकी पत्नी हरप्यारी (50) और बेटी गिरिजा (20) घर में मौजूद थीं। घर में आग देखकर उनके होश उड़ गए। 

ये भी पढ़ेंकातिल बाप: तीन लाख रुपये सुपारी देकर कराई बेटे की हत्या, हादसे का दिया रूप; गर्भवती बहू का उजाड़ा सुहाग
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत घर में बंधी बकरियों को खोलना शुरू कर दिया। बकरियां बचाने के चक्कर में दोनों मां-बेटी आग की चपेट में आकर झुलस गई। ग्रामीण बाल्टियां ले लेकर आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। वह आग बुझा नहीं पाए थे कि मैकूलाल के घर से नजदीक में तुलसी राम, वासुदेव, भोलाराम, निरोत्तम और सोहनपाल के घरों में भी आग गई। इससे पूरे गांव में कोहराम मच गया। 

गांव के गली में नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड गाड़ी 

लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ देर बाद एक बड़ी गाड़ी गांव पहुंच गई, लेकिन यह पानी की गाड़ी गांव की पतली गली में नहीं गुजर सकी। इससे फायर ब्रिगेड ने दूसरी छोटी गाड़ी मंगाई। तब कहीं गांव में जाकर आग बुझाने का काम शुरू हुआ। बताते हैं कि आग बुझाने का कार्य शाम करीब सात बजे तक चलता। तब तक घरों में लगी आग बुझा ली गई। भूसे के ढेरों में लगी आग देर शाम तक बुझाई जाती रही। 
विज्ञापन

इस हादसे में ग्रामीणों का काफी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि उनके घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और रजाई गद्दे समेत सारा सामान जल गया। घटना की सूचना पर एसओ वेदपाल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने भी आग बुझाने में मदद की। ग्रामीणों ने राजस्व विभाग को भी सूचना दे दी है लेकिन देर शाम तक राजस्व विभाग से कोई नहीं पहुंच सका।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें