फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वीसी से गायब रहे छह ग्राम पंचायत व विकास अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक से अनुपस्थित रहने पर जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने छह अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को सुबह 10 बजे समरेर, दातागंज, म्याऊं, उसावां, जगत, सालारपुर, कादरचौक व उझानी ब्लॉक के खंड विकास अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारियों, पंचायत एवं ग्राम पंचायत सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा हुई थी। इसमें जगत की ग्राम पंचायत अधिकारी रीना पाठक, सालारपुर के अजीत सिंह चौहान व पवन सक्सेना, दातागंज की शारदा, सुधीर कुमार व सुनील कुमार अनुपस्थित मिले।
डीडीओ ने सालारपुर, जगत, दातागंज खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उक्त कर्मचारियों का साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण 3 दिन में प्राप्त कर संस्तुति सहित कार्यालय में उपलब्ध कराएं। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर शुक्रवार का वेतन बाधित कर दिया जाएगा, जिसके लिए संबंधित कर्मचारी स्वयं उत्तरदायी होंगे। पत्र की प्रतिलिपि सीडीओ, जिला पंचायत राज अधिकारी व सभी संबंधित बीडीओ को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें