फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लू के थपेड़ों से हाल- बेहाल, पारा पहुंचा 42.5 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
भीषण गर्मी में छाता लगाकर बड़ा बाजार से गुजरती महिला। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शुक्रवार का दिन अब तक का सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान ने 42.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचकर पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पूरे दिन भीषण गर्मी का प्रकोप रहा। दोपहर में आसमान से आग उगलती हुई महसूस हुई है। लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन


भीषण गर्मी का सिलसिला जारी है। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी का एहसास होने लगा। 10 बजे तक सड़कें तपने लगी। कड़कड़ाती धूप के चलते लोगों को दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो गया। इससे पंखें भी गर्म हवा फेंकते रहे। गर्मी बढ़ने से कूलर फेल हो गए। जरूरी काम से घरों से बाहर निकले लोगों को गर्म हवा के लू के थपेड़ों से परेशानी महसूस हुई। महिलाएं छाता लेकर बाजारों में निकलती दिखाई दी। दोपहर में गर्मी के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें