फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीता हरण लीला का किया मंचन

विज्ञापन
बिल्सी में लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला छह स्थित रामलीला मैदान पर गौशाला रामलीला समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वृंदावन से आए कलाकारों ने सीता हरण लीला का मंचन किया।
विज्ञापन

कलाकारों ने दिखाया कि शूर्पणखा की नाक कटने के बाद वह भाई खर-दूषण के पास जाती है। इसके बाद दोनों भाइयों व श्रीराम के बीच युद्ध होता है। इसमें दोनों भाई मारे जाते हैं। रावण अपने भाइयों के वध का बदला लेने के लिए मामा मारीच के साथ साजिश रचता है। मारीच सुंदर मृग बनकर श्रीराम की कुटिया के बाहर घूमता है। माता सीता मृग पर मोहित हो जाती हैं।
विज्ञापन

श्रीराम उस मृग को पकड़ने के लिए चले जाते हैं। श्रीराम मृग पर बाण चलाते हैं। मारीच मारा जाता है लेकिन मरने से पहले श्रीराम की आवाज निकालता है। आवाज सुनने के बाद लक्ष्मण सुरक्षा रेखा खींचकर श्रीराम की खोज में निकलते हैं। इस दौरान कुटिया में माता सीता अकेली हो गईं। रावण भेष बदलकर माता सीता का हरण कर लेता है। मंचन के दौरान मेला समिति के पदाधिकारी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें