फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मां दुर्गा की मूर्ति का किया विसर्जन

विज्ञापन
विसर्जन से पूर्व बिल्सी मां दुर्गा की शोभायात्रा निकालते भक्त। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला पांच स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में दुर्गा महोत्सव मनाया गया। सोमवार को माता की मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली गई। शहर के व्यापारियों ने कई स्थानों पर विसर्जन यात्रा का स्वागत किया। दरबार से शुरू हुई यात्रा अटल चौक सराफा बाजार, बालाजी चौक, चंद्रशेखर आजाद मार्केट होते हुए कछला बस स्टैंड पहुंची। वहां से भक्त गंगा घाट रवाना हुए। गंगा में माता की मूर्ति का विसर्जन किया गया। महोत्सव को सफल बनाने में सिद्धपीठ बालाजी धाम के महंत मटरूमल शर्मा महाराज, चारु सोमानी, रोहित माहेश्वरी आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें