फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना समाप्त कराने के दौरान हंगामा

Tue, 18 Oct 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
धरना समाप्त कराने के दौरान हंगामा 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी एवं कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर चल रहा होमगार्ड्स का धरना, प्रदर्शन एवं आमरण अनशन मंगलवार को जारी रहा। धरना समाप्त कराने के लिए पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट के समझाने के दौरान वहां पर हंगामा हो गया। हालांकि बाद में समझाने पर होमगार्ड्स ने आमरण अनशन समाप्त कर दिया, लेकिन कार्य बहिष्कार एवं धरना प्रदर्शन फिर भी जारी रहेगा। 
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए 12 माह की ड्यूटी दिए जाने की मांग को लेकर धरना एवं प्रदर्शन के साथ जिलाध्यक्ष धर्मपाल, महामंत्री महेंद्र पाल सिंह और होमगार्ड मोहकम सिंह लगातार आमरण अनशन कर रहे थे। वहीं, अन्य होमगार्ड रोजाना मालवीय आवास में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। सिटी मजिस्ट्रेट के समझाने पर आमरण अनशन समाप्त हो गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष सोमेंद्र सिंह, सुरेशचंद्र, राजेंद्र सिंह, ओमकार सिंह, विजेंद्र सिंह, कप्तान सिंह, रामरहीस, रामभरोसे, लोकेश कुमार, सुरेश पाल, जयपाल, हरीशंकर शर्मा, मुनीश कुमार, दयाशंकर, मुनीश कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें