स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने जा रही जनपदीय युवा क्रीड़ा समारोह को इस बार भव्यता प्रदान की गई है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में माध्यमिक स्कूलों के खिलाड़ी अपना दम-खम दिखाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे। इसकी सभी तैयारियां मंगलवार को पूर्ण कर ली गई हैं।
एनए इंटर कॉलेज, बिल्सी की ओर से आयोजित 62वें क्रीड़ा समारोह बुधवार को 11 बजे खेल का शुभारंभ होगा। इसमें सीनियर, जूनियर तथा सब जूनियर बालक-बालिका प्रतिभाग करेंगे। इसमें फर्राटा दौड़ के अलावा 200, 800, 1500 मीटर दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद प्रतियोगिताएं होगी। इसके अलावा अन्य दिनों में सभी वर्गों में 400, 3000, 5000 मीटर दौड़, चक्का फेंक, त्रिकूद, पांच तथा तीन किमी क्रास कंट्री, हैमर थ्रो, हर्डल, रिले दौड़ का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि मुख्य अतिथि के समक्ष पहले दिन आठ सौ मीटर तथा अंतिम दिन रिले दौड़ कराई जाएगी। इसके अलावा सामूहिक मार्चपास्ट, विभिन्न विद्यालयों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। साथ ही विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।