फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जेठानी पर हसिया से प्रहार, देवरानी समेत पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस पुलिस ने जेठानी को पीटने व धारदार हसिया से प्रहार करने के मामले में देवरानी समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के गांव मझिया निवासी प्रवेश कुमारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी देवरानी शिखा देवी ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बावजूद वह बिना फैसले के घर पर जबरन रह रही है। 25 जून की सुबह शिखा, उसकी बहन रिंकी व पिंकी और दो बहनोई घर पर आ गए। सभी ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान किसी ने धारदार हसिया से प्रहार कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गई। मारपीट की चीख पुकार सुनकर मुहल्ले के लोगाें ने उसे बचाया। शिखा व उसकी बहन बहनोई घर से भाग गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें