फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: बदायूं में भाई का शव देखकर बहन का भी निकला दम, एक साथ दो परिवारों में पसरा मातम

Tue, 03 May 2022 09:25 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

सहसवान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता रियाज अहमद खान का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार शाम निधन हो गया। जानकारी पाकर उनकी छोटी बहन शबनम की शव देखने के बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में सहसवान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका शव देखकर बहन ने भी दम तोड़ दिया। बुधवार की सुबह दोनों भाई-बहन का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

विज्ञापन


सहसवान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता रियाज अहमद खान का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार शाम निधन हो गया। भाई की मौत की जानकारी पाकर उनकी छोटी बहन शबनम बदायूं से भाई के घर सहसवान पहुंचीं। वहां भाई का शव देखने के बाद उन्हें हार्टअटैक आया और उनकी भी मौत हो गई। जिससे दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। बुधवार सुबह भाई-बहन का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें