शनि उपाध्याय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते आयोजक। संवाद
बिल्सी। जूनियर सिरतौल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को सिरतौल नाइट राइडर्स और सिरतौल रॉयल्स इंडियन टीम के बीच हुए मुकाबले में सिरतौल नाइट राइडर्स ने चार विकेट से जीत दर्ज की।
सिरतौल रॉयल्स इंडियंस के कप्तान अखिल पाठक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवर में टीम ने पांच विकेट खोकर 101 रन बनाए। अनमोल सिंह ने 39, कप्तान अखिल पाठक ने 23, आरव उपाध्याय ने आठ रन की पारी खेली। सिरतौल नाइट राइडर्स की ओर से गेंदबाजी करते शनि उपाध्याय ने दो, आर्यन सिंह और सोनू ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में सिरतौल नाइट राइडर्स की टीम ने 8.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान शनि उपाध्याय ने 48, सोनू ने 17 और निखिल ने 30 रन बनाए। सिरतौल रॉयल इंडियन के नीरज और आरव उपाध्याय ने दो-दो और अखिल पाठक ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए शनि उपाध्याय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर सर्वेश उपाध्याय, अभय गुप्ता, अमित उपाध्याय, हरिओम शर्मा, नेत्रपाल गुप्ता, प्रदीप उपाध्याय, जयनारायण सिंह, वीरेश कुमार आदि मौजूद रहे।