फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: युवक को कोतवाली में बंद करने के मामले की जांच

Sat, 01 Jun 2024 05:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। सीओ आवास पर देरी से पहुंचे नाई को कोतवाली में बंद कराने और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के मामले की जांच एसपी देहात करेंगे। शुक्रवार को पीड़ित एसएसपी से मिला। जिस पर एसएसपी ने निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विगत 28 मई को बिसौली सीओ सुनील कुमार ने नगर पालिका परिसर में बाल काटने की दुकान चलाने वाले विनोद को कोतवाली में बंद करा दिया था। उसका कसूर यह था कि वह सीओ के आवास पर कुछ देरी से पहुंचा था। दरअसल सीओ ने उसे हजामत करवाने के लिए बुलाया था लेकिन विनोद अपने काम में लग गया था, जिससे वह समय पर सीओ आवास पर नहीं पहुंच पाया।
आरोप है कि इस पर सीओ ने उसके साथ अभद्रता की और उसे कोतवाली में बंद करा दिया। बाद में आवास पर सफाई करने वाले गदरपुरा निवासी मनी की तहरीर पर उसके खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करवा दी। उसका चालान भी कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को विनोद अपने परिवार वालों के साथ एसएसपी दफ्तर आया और एसएसपी से मिलकर जांच कराने की मांग की है। उसने कहा कि वह बेकसूर है। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि एसपी देहात राम मोहन सिंह को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें