फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा ठेर वालों ने किया मतदान बहिष्कार का एलान

Sun, 05 Feb 2017 11:10 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
सिरसा ठेर वालों ने किया मतदान बहिष्कार का एलान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मुख्य मार्ग तालाब में परिवर्तित होने पर उठाया कदम
सुविधाओं से वंचित ग्रामीणों ने चुनाव आयोग को पत्र भेजा
शहर की जल निकासी को सिरसा ठेर की ओर मोड़ा गया
 शहर से सटे गांव सिरसा ठेर के ग्रामीणों ने समस्याओं से आजिज आकर विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का एलान किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वह बदतर हालात में जीवन जी रहे हैं। शहर के कई मोहल्लों के जल का बहाव उनके गांव की ओर कर दिया गया है। कोई नाला न होने की वजह से सड़क पर एक से दो फीट तक पानी भरा हुआ है। कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सुधार की गुहार की गई। उनकी समस्याओं पर कभी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

शहर में मीरा जी चौकी इलाके से सटे हुए गांव सिरसा ठेर की आबादी करीब 1500 है। यहां 700 मतदाता हैं। बजरंग नगर से होते हुए सिरसा ठेर को जाने वाले मुख्य मार्ग पर कई महीने से जल भराव है। गांव के लोगों को शहर आने के लिए सिरसा ठेर से जीडीआई जाने वाली रोड और बाद में चंदौसी-बदायूं रोड का इस्तेमाल करना होता है। सबसे ज्यादा समस्या विद्यार्थियों को होती है। सड़क की हालत ऐसी है कि यहां से पैदल भी निकलना मुश्किल है। कई बार तहसील दिवस में भी समस्या के समाधान को फरियाद की गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें