फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: काली अखाड़े के साथ धूमधाम से निकाली गई श्रीराम बरात

सार

दबतोरी गांव में रामलीला महोत्सव के दौरान भव्य श्रीराम बरात का आयोजन हुआ। काली अखाड़े और बैंडबाजों के साथ बरात ने पूरे गांव में आकर्षण बटोरा। ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर उत्सव का स्वागत किया।
विज्ञापन
दबतोरी में निकली राम बरात में शामिल झांकी। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दबतोरी। गांव में चल रहे रामलीला महोत्सव में बृहस्पतिवार को भव्य श्रीराम बरात निकाली गई। काली अखाड़े और बैंडबाजों के साथ धूमधाम से गांव के कई मार्गों से गुजरती हुई राम बरात रामलीला आयोजन स्थल पर पहुंची। गांव में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर राम बरात का स्वागत किया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का किरदार निभा रहे स्वरूपों का पूजन भी किया। राम बरात में सैकड़ों की तादाद में ग्रामवासी साथ चल रहे थे। काली का अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर अवधेश भदौरिया, अंकुर चौहान, मोहित सिंह, सुरजीत सिंह, मिंटू चौहान, शिवम भदौरिया, उमेश भदौरिया आदि आदर्श रामलीला कमेटी के पदाधिकारी एवं कलाकार और ग्रामवासी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें