फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से कई दुकानें राख, लाखों की क्षति

Wed, 04 Jan 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के शहवाजपुर चौक बाजार में मंगलवार रात अचानक आग लग गई। इससे यहां सब्जी, खोखा, चाय आदि की करीब एक दर्जन दुकानें राख हो गईं। लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान है। 
विज्ञापन

मंगलवार रात अचानक शहवाजपुर चौक के पास स्थित बाजार में आग लग गई। यहां इशरत, इस्लाम, शफीक, नरेश, रवि, मुकीम, खलीक, नौबत, भूदेव, सलीम, लल्ला, अजीज, संजय, बॉबी आदि समेत करीब एक दर्जन लोगों की सब्जी, चाय और खोखे जलकर राख हो गए। रात में किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। बुधवार सुबह चेरमैन हाजी नूरउद्दीन बाजार पहुंचे। स्थिति का जायजा लेने के बाद उन्होंने आर्थिक मदद के साथ पीड़ितों को कंबल भी बांटे। इस मौके पर अब्दुल फरीद खां, मुगीश अहमद, अनीस अहमद मौजूद रहे। 
आग से नगदी समेत हजारों का माल राख
उसावां (ब्यूरो)। कस्बे के वार्ड नंबर तीन में बुधवार सुबह रामदास की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग में नगदी और घरेलू सामान समेत करीब 20 हजार रुपये का माल राख हो गया। पड़ोस के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि फायर ब्रिगेड को भी खबर दी गई, लेकिन फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। 
विज्ञापन

सिवाया में आग से हजारों रुपये की क्षति
कादरचौक (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के गांव सिवाया में मंगलवार रात अज्ञात कारणों से रामगोपाल के घर में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया गया नगदी और घरेलू सामान समेत करीब 60 हजार रुपये का माल जलकर राख हो चुका था। गांव के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें