फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दुकानदारों ने कछला गंगा घाट पर मोबाइल चोरी करते तीन युवक दबोचे, पिटाई कर पुलिस को सौंपा

Fri, 09 Aug 2024 06:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं जिले के भागीरथी कछला गंगा घाट पर दुकानदारों और श्रद्धालुओं का सामान चोरी करने वाले तीन युवकों को लोगों ने दबोच लिया। तीनों आरोपी एटा जनपद के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
दुकानदारों ने पकड़े तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले के भागीरथी कछला गंगा घाट पर चोर सक्रिय हो गए हैं। रोजाना बाइक से लेकर मोबाइल, पर्स, कपड़े आदि चोरी कर रहे हैं। शुक्रवार दोपहर कई दुकानदारों ने मोबाइल चोरी करते तीन चोरों को दबोच लिया। कुछ लोगों ने उनकी पिटाई भी लगा दी। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

विज्ञापन


कछला गंगा घाट पर लगातार पिछले तीन सप्ताह से मोबाइल और बाइक चोरी हो रही हैं। इससे गंगाघाट के दुकानदार सतर्क हो गए। वह संदिग्ध लोगों पर नजर बनाए हुए थे। जैसे ही कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता, उसका पीछा करना शुरू कर देते थे। शुक्रवार दोपहर दुकानदारों को इसका फायदा भी मिला। 

बाइक से पहुंचे थे तीनों चोर 
दोपहर के समय तीन संदिग्ध युवक बाइक लेकर कछला गंगा घाट पर पहुंचे और इधर-उधर लोगों का सामान देखने लगे। इससे दुकानदार रामू तोमर, विवेक कश्यप, नन्हे शर्मा और केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी रामविलास उनके पीछे लग गए। तीनों युवक दुकानदारों का सामान और गंगाघाट पर आने वाले श्रद्धालुओं के सामान पर नजर बनाए हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उन्होंने एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी कर लिया। तभी दुकानदारों ने उन्हें पकड़ लिया। उनकी तलाशी ली तो उनके पास चोरी का मोबाइल भी बरामद हुआ। घाट पर मौजूद लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। पूछताछ में उन्होंने खुद को एटा जिले के मिरहची का रहने वाला बताया। 

उनके पास से बरामद बाइक पंजाब राज्य में पंजीकृत निकली। दुकानदारों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। चौकी इंचार्ज राजेन्द्र सिंह ने बताया कि तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें