उझानी/कछला (बदायूं)। महर्षि कश्यप की जयंती पर कश्यप समाज के लोगों ने कछला में धूमधाम से शोभायात्रा निकालकर उनका गुणगान किया। दुर्गा मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में शामिल काली अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहा। झांकियों पर लोगों ने फूल बरसाए। समापन पर सामाजिक एकजुटता पर जोर देते हुए आयोजकों ने प्रसाद बांटा।
शोभायात्रा मंगलवार दिन में शुरू हुई। कीरतलाल कश्यप ने झांकियों का पूजन किया। यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर समाज के कल्याण की कामना की गई। महर्षि कश्यप समेत देवी-देवताओं के झांकियों के साथ शोभायात्रा वार्ड नंबर-पांच से बरेली-मथुरा हाईवे स्थित कछला चौराहा पर पहुंची। रास्ते में काली अखाड़े में शामिल कलाकारों ने करतब दिखाए। चौराहे पर दुकानदारों ने झांकियों का स्वागत किया। फूल भी बरसाए।
गंगाघाट पर समापन कार्यक्रम में भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने महर्षि कश्यप के विचारों को जीवन में उतारकर शैक्षिक और सामाजिक स्तर पर मजबूत बनने की सलाह दी। कहा- कश्यप समाज ने लगन और मेहनत के जरिये मुकाम हासिल किया है। पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप ने आपसी एकजुटता पर जोर दिया। इस मौके पर जितेंद्र कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप, पवन कश्यप, श्योराज सिंह, बृजपाल कश्यप, पालिका सदस्य प्रेमपाल कश्यप, खेमकरन, चंद्रपाल कश्यप, ओमकार कश्यप, विष्णु, अरविंद कश्यप, प्रेम कुमार कश्यप और किशनपाल आदि मौजूद थे।
इधर यहां बदायूं शहर में कश्यप युवा वाहिनी के तत्वावधान में महर्षि कश्यप की जयंती बड़े धूमधाम से दुर्गा मंदिर निकट पुरानी चुंगी पर मनाई गई। युवा वाहिनी के अध्यक्ष पुनीत कुमार कश्यप ने महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नन्हेलाल कश्यप ने की। इस मौके पर धर्मवीर कश्यप, उपेंद्र कश्यप, कमल कश्यप, रजत कश्यप, मनी कश्यप, नीरज कश्यप, हिमांशु कश्यप, पवन कुमार कश्यप आदि मौजूद रहे।
--
सपाइयों ने भी मनाई जयंती
बदायूं। सपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव के नेतृत्व में महर्षि कश्यप की जयंती मनाई गई। सपाइयों ने महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने कहा महर्षि कश्यप एक वैदिक ऋषि थे। महर्षि कश्यप की जयंती पर सभी समाजवादियों को सच्चाई और संघर्ष के रास्ते पर चलने का प्रण लेना चाहिए। इस मौके पर बलवीर सिंह यादव, संतोष कश्यप, संजीव यादव, राजपाल शर्मा, जितेश एन लाल, सुभाष यादव, शीतल, उर्मिला, मुन्नी देवी, कन्या देवी, सियाराम, आरती, पुष्पा शाक्य, नूर आफसा, आरती ठाकुर, रजिया अब्बासी, शांति शाक्य, मिथिलेश कश्यप आदि रहे। सपा महिला सभा की जगत ब्लॉक कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। संवाद