श्री शिवशक्ति मानव सेवा समिति के तत्वावधान में जुटे भक्तों ने खाद्य सामग्री जुटाकर सोमवार शाम को एक ट्रक सामान कश्मीर के बालटाल के लिए रवाना कर दिया।
अमरनाथ यात्रियों के सेवा के लिए श्री शिवशक्ति मानव सेवा समिति के पदाधिकारियों का जत्था सोमवार दोपहर में यहां पहुंचा। जत्थे में शामिल पदाधिकारियों के साथ जुटे स्थानीय शिवभक्तों ने आपस में सहयोग कर खानपान का सामान इकट्ठा किया। उसे शिवभक्तों ने ट्रक में लोड कराया। सेवाभाव से सराबोर भक्तों ने बर्फानी बाबा का जय-जयकार भी किया। शिवभक्तों ने बताया कि बालटाल में 40 दिन तक अमरनाथ यात्रियों की सेवा की जाएगी। समिति के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
इस मौके पर सुनील सचदेवा उर्फ बिट्टू, जीतू अरोरा, वैभव गुप्ता, अजय गोपाल वार्ष्णेय, शेखर गुप्ता, मनोज वार्ष्णेय, विक्की वार्ष्णेय, अतुल कुमार, अन्नू वार्ष्णेय, गणेश गुप्ता और राजीव भारद्वाज आदि मौजूद थे।