फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल के खिलाफ ने किया प्रदर्शन

Tue, 23 Jun 2015 07:52 PM IST
Sahaswan
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्का लेखपाल की मनमानी से आजिज किसानों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने लेखपाल पर मुआवजे के चेक न दिए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गांव करिया वैन के तमाम किसान मंगलवार को तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर लेखपाल के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने का अनुरोध किया। किसानों ने बताया कि लेखपाल ने पीड़ितों को अभी तक चेक का वितरण नहीं किया है। आरोप है कि ऐेसे लोगों को चेक बांट दिए गए, जिनके पास जमीन नहीं है या उनके खेतों में मैंथा खड़ी है। मगर जिन लोगों का गेहूं बारिश और ओलावृष्टि में नष्ट हो गया, ऐसे लोगों मुआवजा नहीं दिया गया है। एसडीएम दिनेश कुमार सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि यदि हल्का लेखपाल द्वारा ऐसा किया गया है, इसकी जांच तहसीलदार से कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्यवाही की होगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वालों में नत्थू सिंह, ओमप्रकाश, ओमवीर, आराम सिंह, हरिओम, नेत्रपाल सिंह, रामवीर सिंह, मुकेश, मोर सहाय, साहब सिंह, प्रेमपाल, इतवारी, बहादुर, राजवीर, चोब सिंह, तालेवर, भूरे, धर्मपाल, मानसिंह, रामखिलाड़ी, मीरा, लीलावती, अनारकली, कल्यान और चंद्रपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें