फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जलाभिषेक से पहले जमकर थिरके कांवड़िये, घाट पर भोले की धूम

विज्ञापन
जला​भिषेक से पहले मंदिर की ओर जाते कांवड़िये। संवाद
विज्ञापन
उझानी। कछला घाट से कांवड़ यात्रा का सिलसिला सोमवार दोपहर बाद तक चला। जलाभिषेक से पहले कांवड़ियों की टोलियों ने गंगाघाट पर आस्था की डुबकी लगाई। कांवड़िये हाईवे से होकर शिव मंदिरों की ओर निकले तो भोले के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक से पहले कांवड़ियों में गजब का जोश नजर आया। पैदल कांवड़ियों की टोलियां सबसे अधिक रहीं। ट्रैक्टर- ट्रॉलियों और बाइक सवार कांवड़ियों ने यात्रा के दौरान हाईवे पर भोले का जयकारे लगाए। डीजे के पीछे झूमते आगे बढ़ते दिखे कांवड़ियों ने रास्ते में जलपान भी नहीं किया। बदायूं के नेकपुर निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टोली में पांच बाइकों पर आठ भक्त हैं। रास्ते में वह एक- दूसरे को कांवड़ सौंपकर दौड़ लगाते नजर आए। इससे पहले रविवार रात में कांवड़ियों की टोलियों से हाईवे गुलजार रहा। बाइक सवार कांवड़ियों ने मंदिरों की ओर यात्रा शुरू की। इससे पहले कांवड़ियों ने कछला गंगाघाट पर आस्था की डुबकी लगाई। घाट पर पूरी तरह कांवड़ियों के आने- जाने का सिलसिला चलता रहा। पुरोहितों से कांवड़ पूजन भी कराया गया। पुरोहितों को दक्षिणा भी भेंट की गई।


कछला चौराहे और छतुइया फाटक के पास फंसे कांवड़ियों के वाहन
- कांवड़ यात्रा के दौरान सोमवार तड़के करीब तीन बजे कछला चौराहे के पास कांवड़ियों की ट्रैक्टर- ट्रॉलियों से जाम लग गया। करीब आधा घंटे तक बाइक सवार कांवड़ियों को भी आगे निकलने का मौका भी नहीं मिल पाया। छतुइया रेल फाटक और घंटाघर चौराहे के पास रविवार रात में करीब 10 बजे जाम का माहौल नजर आया। कांवड़िये हालांकि धीरे- धीरे आगे बढ़ते रहे, लेकिन ट्रैक्टर- ट्रॉलियों समेत अन्य वाहन सवार कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जलाभिषेक से पहले मंदिर की ओर जाते कांवड़िये। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें