फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा का कहर... कटान होने से नदी में समाया शिव मंदिर, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 19 Aug 2025 01:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में गंगा का जलस्तर घटने लगा है, लेकिन लोगों की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। जलस्तर घटने के दौरान नदी से कटान कर रही है। सहसवान क्षेत्र के गांव आसे नगला में मंगलवार को एक शिव मंदिर नदी में समा गया। 
विज्ञापन
गंगा नदी में समाया शिव मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सहसवान क्षेत्र में गंगा की बाढ़ का कहर जारी है। मंगलवार सुबह पानी के तेज बहाव से प्राचीन शिव मंदिर नदी में समा गया। इसका लोगों ने वीडियो भी बना लिया। लोगों ने बताया कि तेज बहाव के कारण कटान हुआ। देखते ही देखते मंदिर पानी के साथ नदी में समा गया। 

विज्ञापन


सहसवान क्षेत्र में किसी समय गांव आसे नगला भी आबाद हुआ करता था, लेकिन गंगा की बाढ़ ने गांव को कई साल पहले तहस नहस कर दिया। प्रशासन की मदद से गांव को ऊंचे स्थान पर आबाद कर दिया गया। कुछ समय बाद यहां आगरा से एक संत आ गए और उन्होंने गंगा के किनारे एक मंदिर का निर्माण कराया। 

यह भी पढ़ें- UP News: लखीमपुर खीरी के ग्रंट नंबर 12 गांव में कटान का कहर, शारदा नदी में समाए नौ घर और शिव मंदिर
विज्ञापन


उन्होंने मंदिर में शिव पार्वती, शनिदेव समेत कई देवी देवताओं की मूर्ति स्थापित की थी। आसपास गांवों के लोगों में मंदिर प्रति आस्था बढ़ती गई और यहां सैकड़ों की तादाद में लोग पूजा अर्चना करने लगे। मंगलवार सुबह को भी लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे। देखा कि गंगा का पानी तेजी से कटान करता हुआ मंदिर की ओर बढ़ रहा है। 

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बनाया वीडियो 
कटान के डर से ग्रामीण मंदिर में नहीं गए। दूसरे खड़े होकर पानी के कटान को देखने लगे। देखते ही देखते मंदिर बाढ़ के पानी में समा गया। लोगों ने कटान से नदी में गिरते मंदिर का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

कटान को देखकर आसपास के गांवों के लोग भी दहशत में आ गए हैं। समाजसेवी तिलक सिंह ने बताया कि पानी कम होते ही गंगा कटान करती है। पानी की तेज धार जिस तरफ को मुड़ जाती है। उस तरफ सब कुछ वीरान हो जाता है। सहसवान क्षेत्र के छह गांव के लोगों को कटान का डर सता रहा है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें