फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जानलेवा हमले का आरोपी शमशाद गिरफ्तार

Tue, 20 Oct 2026 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

वजीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर के ग्राम प्रशासक इस्लामुद्दीन पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी शमशाद को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक, 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में चार अन्य आरोपियों को पुलिस शुक्रवार को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने उदयपुर गांव निवासी आरोपी शमशाद को बगरैन चौराहे के पास कच्चे रास्ते से घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने ग्राम प्रशासक से रंजिश के चलते अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने इस मामले में राशिद, हामिद, बल्लू और प्रकाश में आए नाम समेराज को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी पर वर्ष 2005 में भी हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड के लिए न्यायालय के समझ पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान कई जानकारी मिली हैं। मामले में विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें