फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शाहजहांपुर की एसओजी ने दो अफीम तस्कर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। शाहजहांपुर की एसओजी ने दातागंज के गांव दियौरी और आजमपुर से 250 ग्राम अफीम के साथ दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसओजी ने शाहजहांपुर में पकड़े गए एक तस्कर की निशानदेही पर दोनों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में एक पूर्व प्रधान का बेटा है।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के दियौरी निवासी पूर्व प्रधान मुन्नालाल का बेटा धर्मवीर सिंह सोमवार को अचानक लापता हो गया था। गांव में चर्चा फैल गई थी कि कुछ लोग उसका अपहरण कर ले गए हैं। परिजनों को खोजबीन में पता चला कि एसओजी धर्मवीर सिंह को अफीम तस्करी में पकड़कर ले गई है।
परिजनों ने शाहजहांपुर के जैतीपुर थाने से संपंर्क किया। यहां पुलिस ने बताया कि धर्मवीर सिंह पर 250 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। उसे एक तस्कर की निशानदेही पर गिरफ्तार किया गया है। वहीं, मंगलवार को फिर से शाहजहांपुर की एसओजी दातागंज के गांव आजमपुर पहुंची। यहां पुलिस ने धर्मवीर सिंह की निशानदेही पर शमशाद नाम के युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

दोनों ने एसओजी को बताया कि वह लोग आमजपुर गांव के लालाराम से अफीम खरीदकर सप्लाई किया करते हैं। एसओजी ने लालाराम की तलाश में उसके घर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका। दातागंज कोतवाल गौरव विश्नोई ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी के मामले में दो लोगों को शाहजहांपुर की एसओजी ने पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें