फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नई लाइन डालने के दौरान पाइप टूटा, पेयजल आपूर्ति हुई बाधित

विज्ञापन
उझानी में पाइप लाइन टूटने के बाद सड़क किनारे गड्ढे में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
उझानी। पेयजल की नई पाइप लाइन डाले जाने के दौरान पुरानी वाली टूट गई। इससे घंटाघर चौराहा और पंखा रोड पर क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

जल निगम की शाहजहांपुर यूनिट ने कस्बे में दो महीना पहले नई पाइप लाइन डालने का काम शुरू किया है। पुरानी लाइन के बराबर ही नई पाइप लाइन डाली रही है। मशीन के जरिये खोदाई के दौरान दो दिन पहले नगर पालिका की पेयजल लाइन का पाइप टूट गया था। बताते हैं कि जल निगम कर्मियों ने क्षतिग्रस्त पाइप की उसी वक्त मरम्मत करने की जरूरत महसूस नहीं की। देर शाम पेयजल आपूर्ति शुरू हुई तो अयोध्यागंज मोहल्ला समेत आसपास के इलाके में पेयजल पहुंचने के बजाय सड़क किनारे ही बहने लगा। घंटाघर मार्केट में भी सुबह में पानी भरा नजर आया।
इससे पहले पंखा रोड पर नई पाइप लाइन डालते समय तीन स्थानों पर टूट गए। पुरानी अनाज मंडी मोड़ के पास मंगलवार दोपहर में पाइप लाइन ठीक करने को खोदे गए गड्ढों में पानी भरा रहा। क्षेत्रीय उपभोक्ताओं का कहना है कि जल निगम के कर्मचारी और मजदूर नई पाइप लाइन डालते समय पुरानी पाइप लाइन पर गौर नहीं करते। इसी वजह से उन्हें पूरे दिन पेयजल आपूर्ति नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दर्जन से अधिक बार क्षतिग्रस्त हो चुके हैं पाइप
पेयजल की नई पाइप लाइन को लेकर शुरू से ही सवाल उठते रहे हैं। ऐसा भी नहीं कि कस्बे में पहले से पाइप लाइन का अभाव हो। पुरानी लाइन के बराबर ही जल निगम कर्मियों ने नई पाइप डालने का काम शुरू किया तो सबसे पहले श्रीनारायणगंज मोहल्ले के मिल कंपाउंड में विरोध हुआ। मिल कंपाउंड में जिस इलाके में नई पाइप लाइन पड़ी है, उससे पांच महीना पहले ही पालिका ने भी लाइन पड़वाई थी। पेयजल आपूर्ति भी पालिका की लाइन से ही हो रही है। इसके विपरीत, पंखा रोड, बदायूं रोड बाजार और पंखा रोड पर एक दर्जन से अधिक स्थानों पर नई के फेर में पुरानी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें