फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 6.78 करोड़ से चमकेंगे जिले के सात मंदिर

Tue, 24 Dec 2024 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
दातागंज क्षेत्र के गांव नवीगंज में मलाई देवी मंदिर पर चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले के सात मंदिरों में 6.78 करोड़ रुपये से सुंदरीकरण का काम शुरू कराया गया है। इसमें हॉल से लेकर परिक्रमा मार्ग तक कार्य कराए जाने हैं। साथ ही मुख्य गेट, इंटरलॉकिंग, एलईडी लाइटें आदि लगाई जाएंगी। वहीं, पर्यटन स्थल बन जाने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी। इससे क्षेत्र के लोगो के लिए रोजगार के मार्ग प्रशस्त होंगे।
विज्ञापन



ककोड़ा देवी मंदिर में 89.15 लाख से बन रहा विश्राम गृह
कादरचौक। रुहेलखंड के मिनी कुंभ के नाम प्रसिद्ध मेला ककोड़ा का अस्तित्व ककोड़ा देवी के मंदिर से है। ककोड़ा देवी के मंदिर से झंडी जाने के बाद ही मेला शुरू होता है। अभी तक किसी ने इस मंदिर पर ध्यान नहीं दिया। अब ककोड़ा देवी मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। यहां पर यात्री विश्राम गृह, इंटरलॉकिंग, बैंच, डस्टबिन, एलईडी के साथ-साथ हॉर्टिकल्चर वर्क का काम कराया रहा है। जो 89.15 लाख रुपये की लागत से होगा। दो से तीन माह में काम पूरा होने की बात कहीं जा रही है।

1.10 करोड़ से होगा मलाई देवी मंदिर का सुंदरीकरण
दातागंज। गांव नवीगंज में मलाई देवी मंदिर है। यहां पर सीएंडडीएस बरेली की ओर 1.10 करोड़ रुपये से सुंदरीकरण का काम शुरू कराया गया है। इसके तहत यात्री विश्राम गृह, टॉयलेट, इंटर लॉकिंग, बैंच, इस्टबिन, एलईडी लाइट और हॉर्टिकल्चर का काम कराया जाना है। इसमें अभी यात्री विश्राम गृह का काम तेजी से चल रहा है। एक सप्ताह के अंदर लिंटर डालने जाने की बात कही जा रही है। उसके बाद में अन्य काम तेजी पकड़ेंगे।
विज्ञापन


-
रुदायन के दुर्गा देवी मंदिर में भी 1.10 करोड़ से हो रहा सुंदरीकरण का कार्य
रुदायन। बिल्सी की ग्राम पंचायत रुदायन में दुर्गा देवी मंदिर बना हुआ है। इस मंदिर में 1.10 करोड़ रुपये की लागत से यात्री विश्राम ग्रह, इंटरलॉकिंग, सीटिंग बैंच, डस्टबिन, एलईडी लाइट, हॉर्टीकल्चर वर्क का काम होना है। यहां पर यात्री विश्राम गृह में लिंटर डालने के बाद में प्लास्टर का काम चल रहा है। हालांकि, यहां पर अन्य काम साथ में हो रहे हैं।

बिसौली का गमा देवी मंदिर भी हो रहा पर्यटन के रूप में विकसित
बिसौली। नगर के हथौड़ा गांव में स्थित गमा देवी मंदिर में पर्यटन की दृष्टि से 98.27 लाख रुपये की लागत से यात्री विश्राम गृह, इंटरलॉकिंग, सीटिंग बैंच, डस्टबिन, एलईडी लाइटें, हॉर्टिकल्चर वर्क का काम होना है। यहां पर यात्री विश्राम गृह बनकर तैयार हो गया है। इसके बाद में इंटरलॉकिंग, सीटिंग बैंच बनाने का काम शुरू होगा। यह काम दो माह में पूरे होने की बात कही जा रही है।
-

इन मंदिरों का भी होगा सुंदरीकरण
कालसेन मंदिर- उसहैत का कालसेन बाबा मंदिर में 78.39 लाख रुपये से पत्थर लगवाया जाएगा। पांच केबीए का सोलर व आरओ प्लांट लगवाया जाएगा। साथ ही बेंच डलवाई जाएगी। दीवारों पर ऑयल पेंटिंग होगी। बता दें कि कालसेन मंदिर पर शिवरात्रि पर बड़ा मेला लगता है।
-
मंगला माता मंदिर- वजीरगंज का मंगला माता मंदिर में 1.08 करोड़ रुपये से यहां पर सत्संग हाॅल बनाया जाएगा। इंटरलॉकिंग व बेंच डाली जाएगी। हॉर्टिकल्चर वर्क होगा। मंदिर परिसर को चमकाने के लिए एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी।

नरोशक्ति देवी मंदिर- दातागंज में नरोशक्ति देवी मंदिर में 84.83 लाख रुपये से सुंदरीकरण का काम होगा। यहां परिक्रमा मार्ग बनेगा। दीवारों को पर पेंटिंग की जाएगी। वहीं, गेट का निर्माण किया जाएगा।
-

6.78 करोड़ से जिले के छह मंदिरों में काम कराया जा रहा है। मंदिरों को पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जा रहा है। ताकि लोग यहां आकर कुछ देर रुक सकें। सभी मंदिरों में काम शुरू हो चुका है। - मनीष सिंह, पर्यटन अधिकारी।

दातागंज क्षेत्र के गांव नवीगंज में मलाई देवी मंदिर पर चल रहा निर्माण कार्य। संवाद

दातागंज क्षेत्र के गांव नवीगंज में मलाई देवी मंदिर पर चल रहा निर्माण कार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें