उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सांवतीनगला और निजामपुर में मामूली बात पर कहासुनी के बाद हुई मारपीट की घटनाओं में महिलाओं समेत सात लोग लहूलुहान हो गए।
सांवतीनगला में मारपीट का मामला शुक्रवार सुबह का है। गांव के सुरेश और उसके भतीजे से सुभाष की पहले कहासुनी हुई। बाद में मारपीट हो गई। घटना में सुरेश (60) और उनकी बेटी नीरजा देवी (24) घायल हो गईं। दूसरे पक्ष की ओर से अनमोल (14) पुत्र सुभाष चंद्र, सुभाष चंद्र (40) रीना (35) पत्नी अवधेश घायल हो गए। घायलों के साथ परिजन पहले कछला चौकी पर पहुंचे, फिर कोतवाली आकर पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने पांचों घायलों का मेडिकल कराया है।
इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर में बच्चों के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने अवनीश के घर पर हमला कर दिया। घर में मौजूद अवनीश की पत्नी नीरज (32) और उनकी बेटी कुमकुम (16) को लहूलुहान कर दिया। घायलों में कुमकुम की हालत गंभीर बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अवनीश की ओर से परिवार के ही लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है।