नाकाम होने पर गला दबाकर दोनों महिलाओं की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने वारदात के बाद दोनों के शव कोल्ड स्टोर के टैंक में डाल दिए थे। अगले दिन सुबह चार जुलाई को कोल्ड स्टोर मालिक का बेटा मयूर गुप्ता, ऑपरेटर पप्पू, चौकीदार रामरतन और प्रदीप महिलाओं के शव कार की डिक्की में रखकर ले गए और उसहैत इलाके में फेंक आए। पुलिस ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।