फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2023: बदायूं में कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर बरेली-मथुरा हाईवे बंद, पुलिस ने लगाए बैरियर; रूट डायवर्ट

Mon, 10 Jul 2023 06:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

शनिवार रात आठ बजे से कांवड़ियों को छोड़कर अन्य वाहन सवारों के लिए बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया। इसके लिए खेड़ा नवादा पुलिस चौकी के सामने हाईवे पर बैरियर लगा दिया गया।
विज्ञापन
नवादा चौराहे पर चौकी के सामने बंद किया गया मथुरा हाईवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इधर से किसी वाहन को आने-जाने की अनुमति नहीं दी जा रही। शनिवार रात आठ बजे से हाईवे बंद होने से निजी वाहन सवारों को दिक्कत बढ़ गईं। उन्हें कुंवरगांव, आंवला, अलीगंज, गैनी होते हुए बरेली भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


जिले में शुक्रवार रात आठ बजे से रूट डायवर्जन लागू दिया गया था। शनिवार को जिले में कांवड़ियों की भीड़भाड़ ज्यादा दिखाई नहीं दी। पीलीभीत और बरेली जिले के ही एक-दो जत्थे कछला गंगा घाट पहुंचे। ऐसे में यातायात व्यवस्था पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा।

ये भी पढ़ें- Sawan 2023: भगवान भोलेनाथ की है ये नगरी, चारों दिशाओं में हैं सात प्राचीन शिवालय; जानें इनका इतिहास
विज्ञापन


शनिवार शाम तक रूट डायवर्जन को लेकर ज्यादा सख्ती नहीं की गई। इससे सभी प्रकार के वाहन बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे पर आते-जाते रहे लेकिन शनिवार रात आठ बजे से कांवड़ियों को छोड़कर अन्य वाहन सवारों के लिए बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया। इसके लिए खेड़ा नवादा पुलिस चौकी के सामने हाईवे पर बैरियर लगा दिया गया।

ऐसे में अब तक जो वाहन बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे से गुजर रहे थे। उन्हें कुंवरगांव, आंवला, गैनी, अलीगंज होते हुए गुजारा गया। ऐसे में उन्हें 20 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करना पड़ा।

 

विज्ञापन

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर भी लगाया बैरियर

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सरदार पटेल चौराहे से पहले बिसौली रोड की ओर भी एक बैरियर लगाया गया है। कांवड़ियों की संख्या देखते हुए इसे अमल में लाया जाएगा। इसके अलावा बिल्सी रोड, कबूलपुरा की ओर और आसरा आवास के पास भी बैरियर लगाए गए हैं। यहां भी कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर बैरियर लगाकर वाहनों को रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें