फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसौली में 12 में दो शिकायतों का निस्तारण      

Sun, 04 Jun 2017 12:20 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
समस्याएं सुनते अफसर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम, एसएसपी ने समाधान दिवस में सुनी शिकायतें, भूमि पर कब्जा संबंधी शिकायतों पर अफसर गंभीर      
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली में शनिवार को आयोजित तहसीसमाधान दिवस में भूमि पर कब्जा संबंधी शिकायतों की भरमार रही। इस पर डीएम ने शिकायतों का गंभीरता से स्वरित निस्तारण का आदेश दिया। समाधान दिवस में ल दिवस में डीएम अनिता श्रीवास्तव और एसएसपी चंद्र प्रकाश ने लोगों की शिकायतों को सुना। कुल 12 शिकायतें आईं। इनमें दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।       
समाधान दिवस में गांव गदरपुरा की मुन्नी देवी और सिदपुर कैथोली के महेंद्र पाल ने जमीन पर कब्जे की शिकायत की। इस पर डीएम अनिता श्रीवास्तव ने मौके पर राजस्व और पुलिस टीम को भेजकर शिकायतों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। एसडीएम आरडी राम को निर्देश दिए कि ग्राम सभा और सरकारी जमीनों पर कब्जे की शिकायतों को पूरी गंभीरता से लिया जाए। अवैध कब्जों को हटवाने के साथ ही कब्जा करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराएं। समाधान दिवस में आईं 12 में से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के सुपुर्द कर दिया गया।       
विज्ञापन

--------      
उघैती में पांच शिकायतों का हुआ निस्तारण      
उघैती। थाने में आयोजित समाधान दिवस में कुल छह शिकायतें आईं। इनमें एसओ वेद प्रकाश गुप्ता ने पांच मामलों का मौके पर निस्तारण करा दिया। एक शिकायत का निस्तारण लेखपाल के अनुपस्थित होने की वजह से नहीं हो सका। इस मौके पर एसएसआई शैलेंद्र पाल सिंह, एसआई हिमांशु शुक्ला, एसआई महक सिंह आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन

--------      
जरीफनगर में तीन शिकायतों का निस्तारण      
दहगवां। थाना जरीफनगर में आयोजित समाधान दिवस में 12 शिकायतें आईं। इनमें तीन का निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में पहुंचे नायब तहसीलदार राज कुमार भारती ने समाधान दिवस पंजिका का निरीक्षण किया। चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही करने वाले लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्ठि दी जाएगी। इस मौके पर एसओ अनिल कुमार, कानूनगो थान सिंह, संजीव कुमार, लेखपाल ज्ञानेंद्र सिंह, गोबर्धन सिंह, सुभाष चंद्र गुप्ता, राज कुमार यादव, गंगाधर सिंह आदि रहे।       
---------
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें