बदायूं। राजकीय महाविद्यालय बदायूं में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। महाविद्यालय प्रशासन ने दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। प्रवेश के लिए चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 11 जुलाई तक होगी।
प्राचार्य डा. नरेंद्र बत्रा ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं का नाम दूसरी मेरिट सूची में आया है। उन्हें निर्धारित तिथि को सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर दो बजे के बीच महाविद्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य है। सभी अभ्यर्थियों को कक्षा व वर्ग के अनुसार बनाए गए काउंटरों पर उपस्थित होकर अपने मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के अंकपत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी), चरित्र प्रमाण पत्र, आधार कार्ड लेकर उपस्थित होना होगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद उसी दिन ऑनलाइन शुल्क जमा करनी होगी।