फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जानलेवा हमले के दूसरा आरोपी भेजा जेल

विज्ञापन
सदर कोतवाली में खड़ा जानलेवा हमले का आरोपी अकरम। स्रोत:पुलिस
विज्ञापन
बदायूं। एक अगस्त की रात घंटाघर बाजार में युवक पर चाकू से किए गए जानलेवा हमले के दूसरे आरोपी को सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घायल युवक का इलाज बरेली के अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

मोहल्ला खंडसारी निवासी मुज्जमिल हुसैन ने पुलिस को बताया था कि उनका साला बहार हुसैन घंटाघर स्थित एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। वह एक अगस्त की रात 11 बजे दुकान से घर लौट रहे था। इसी बीच खंडसारी के ही फराज उर्फ सलमान व अकरम ने उन्हें रंजिश के चलते घेर लिया। मारपीट करने के बाद दोनों आरोपियों ने उन पर चाकू से कई वार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सूचना मिलते ही घेराबंदी करके फराज को मौके से गिरफ्तार लिया था। अगले दिन उसे जेल भेजा गया था। सदर कोतवाल प्रवीण सिहं ने बताया कि आरोपी अकरम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में फराज को पहले ही जेल भेजा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें