फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम बिल्सी ने पकड़ी सामूहिक नकल

Thu, 23 Mar 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
नकल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
-तीन केंद्रों को डिबार करने के लिए की संस्तुति
विज्ञापन

 यूपी बोर्ड की हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में गुरुवार को एसडीएम बिल्सी विधान जायसवाल ने कई विद्यालयों में छापेमारी की। इस दौरान विद्यावती कन्या इंटर कॉलेज में ग्रुप बनाकर परीक्षार्थी परीक्षा देते पाए गए। इसको सामूहिक नकल मानकर एसडीएम ने केंद्र को डिबार करने की संस्तुति कर दी है। जनता इंटर कॉलेज खितौरा में नौ कक्षों में परीक्षा कराई जा रही थी। इनमें से सात कक्षों में विद्यालय का ही स्टाफ कक्ष निरीक्षक  के रूप में तैनात पाया गया। एसडीएम ने इस केंद्र को भी डिबार करने की संस्तुति कर दी। वीपी शर्मा हायर सेकेंड्री स्कूल ईखखेड़ा में एसडीएम ने सीटिंग प्लान सही नहीं पाया। इसको भी डिबार करने की संस्तुति एसडीएम ने कर दी है। 
 
समय से पहले पेपर खुलने की चर्चा रही
बदायूं।  यूपी बोर्ड हाईस्कूल में गुरुवार को हुई विज्ञान की परीक्षा में उसहैत क्षेत्र के एक केंद्र पर समय से पहले पेपर खुलने की चर्चा हवा में तैरती रही। हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इससे इंकार किया। डीआईओएस ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। किसी ने गलत सूचना उड़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एक नकलची पकड़ा गया, चार हजार ने परीक्षा छोड़ी
बदायूं।  यूपी बोर्ड की गुरुवार को हाईस्कूल की परीक्षा में 32483 परीक्षार्थियों में से  28284  उपस्थित रहे। 4199 अनुपस्थित रहे। विज्ञान के पेपर में एक नकलची भी धरा गया। इंटरमीडिएट में चित्रकला आलेखन में 800 अनुपस्थित रहे। चित्रकला प्राविधिक में 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। त्रिवेनी सहाय इंटर कॉलेज आसफपुर के केंद्र पर हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में एक नकलची पकड़ा गया। सचल दस्ते ने उसे पकड़कर कापी सीज कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें