फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: होली स्थल का विवाद सुलझाने गांव पहुंचे एसडीएम व सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। गांव ब्राह्मपुर गांव में होली स्थल के पास कई वर्ष पहले गांव के ही एक व्यक्ति ने मकान का निर्माण करा लिया है। इस समय वहां होली बढ़ाने के लिए ग्रामीण लकड़ियां और उपले आदि डाल रहे हैं।
विज्ञापन

समीपवर्ती मकान स्वामी का कहना था कि ज्यादा बड़ी होली जलेगी तो उसके मकान को खतरा पैदा हो जाएगा। इस पर गांव में विवाद हो गया। सूचना पर एसडीएम धर्मेंद्र सिंह, सीओ केके तिवारी व कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें होली जलाने के लिए कोई उपयुक्त स्थान तय किया जाए ताकि लोग अपनी श्रद्धा से होली को बढ़ा सकें।
जबतक अलग स्थल चयन नहीं किया जाता, तब तक विवाद बना रहेगा। एसडीएम ने शिकायतकर्ताओं को समझाकर होली अधिक बड़ी न करने को मना लिया और मकान स्वामी को भी आश्वस्त किया कि उनका मकान होली की आग से सुरक्षित रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि इस बार वे लोग होली संयम के साथ उसी स्थान पर मना लें। बाद में कहीं ओर स्थल देखकर स्थल चयन कर दिया जाएगा। इस मौके पर ग्रामीण प्रेमपाल, जगनपाल, किशनपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें