फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नामकरण कार्यक्रम में अश्लील नृत्य बंद कराने पहुंची पुलिस से धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। बच्चे के नामकरण कार्यक्रम में महिलाओं से अश्लील नृत्य कराए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और अभद्रता की गई। मामले में पुलिस ने छह नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

दर्ज रिपोर्ट में उपनिरीक्षक रवनीत सिंह ने बताया कि वह रात में हमराह सुमित सिंह और शक्ति सिंह के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसके बाद वह गांव जिरौलिया में पहुंचे थे। गांव पहुंचने पर गांव में घर के बाहर कुछ महिलाओं से अश्लील नृत्य कराया जा रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस को देखकर वहां जमा भीड़ तितर-बितर हो गई।
जांच में पता चला कि गांव निवासी विशाल ने अपने बच्चे के नामकरण कार्यक्रम में महिलाओं का अश्लील नृत्य आयोजित कराया था। इसमें रवि कुमार, ललित पटेल, पुष्पेंद्र, सूरज और राजभान समेत अन्य लोग भी शामिल थे। पुलिस ने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने कार्यक्रम में मौजूद रहकर महिलाओं से अश्लील नृत्य कराने को बढ़ावा दिया।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक रवनीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने विशाल, रवि कुमार, ललित पटेल, पुष्पेंद्र, सूरज और सूरजभान के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतों को बढ़ावा देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
सीओ उझानी राहुल पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच कराई जा रही है। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, अभद्रता और मारपीट की बात निराधार है। प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र से कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें