फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मजदूर लाने के विवाद में ठेकेदार और साथी से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। नाई पिंडरी रोड पर ईंट-भट्टे पर मजदूर लाने के विवाद में कुछ लोगों ने ठेकेदार और उसके साथी के साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव नौगवां पकड़िया निवासी इरफान ईंट भट्टों पर मजदूर लाने की ठेकेदारी करता है। आरोप है कि उसने एक ईंट-भट्टे पर मजदूर लाने के लिए पहले से रुपये एडवांस में ले लिए थे। वह मजदूरों को लेकर नाई पिंडरी रोड स्थित कस्बे में पहुंचा। इसी दौरान मजदूर जुम्मे शाह, जुनैद, समीर और शायना बेगम ने इरफान, उसके साथी बुंदनशाह के साथ लात-घूंसों से मारपीट की।
आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने काम न करने और रुपये वापस न देने की बात कहते हुए इरफान को जान से मारने की धमकी दी। इधर, सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर बिल्सी कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें