फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तेज धूप और उमस ने किया बेहाल, अस्पताल में भर्ती मरीज भी परेशान

विज्ञापन
जिला अस्पताल में बना हीटेवेव वार्ड। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बदायूं। जून के अंतिम दिनों में गर्मी ने बेहाल कर रखा है। तेज धूप और उमस से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सुबह से निकल रही चिलचिलाती धूप दोपहर तक और तेज हो जाती है, जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। जरूरी काम से बाहर निकले लोग भी पेड़ों की छांव, दुकानों के बाहर बने शेड में राहत तलाशते नजर आते हैं। वहीं उमस के चलतेे अस्पताल में भर्ती मरीज भी परेशान हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉक्टर आरके वर्मा का कहना है कि ऐसे मौसम में लापरवाही बरतने पर डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, चक्कर आना और ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए। साथ ही धूप के सीधे संपर्क में आने से बचें। कोशिश करें कि अपराह्न एक से तीन बजे के बीच में बिल्कुल घर से बाहर न निकलें। ऐसा न करने पर बीमार भी पड़ सकते हैं।

बिजली जाने पर समय से नहीं चलता जनरेटर
जिला महिला अस्पताल में भी बिजली कटौती के दौरान मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। तीमारदार रमेश सिंह, सोमेश शर्मा का कहना है कि कई बार बिजली जाने पर समय से जनरेटर नहीं चलाया जाता, जिससे वार्डों में उमस बढ़ जाती है। बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। मजबूरी में तीमारदार हाथ से पंखा से मरीजों को राहत देने का प्रयास करते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन


गत वर्ष से दोनों तापमान बढ़े
वर्ष 2025 में 29 जून को अधिकतम तापमान 38.2 और न्यूनतम तापमान 28.3 दर्ज किया गया था, जबकि इस साल 29 जून को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 33 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। ऐसे में गत वर्ष से अधिकतम तापमान 3.8 और न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया।

आने वाले दिनों में मिल सकती है राहत
एक जुलाई से मौसम में राहत मिलने की उम्मीद है। बादल छाने से लेकर बारिश होने की भी संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान चार से पांच डिग्री कम हो सकता है। हालांकि इस माह गर्मी से निजात मिलना बेहद मुश्किल है। बीच-बीच में बादल छा सकते हैं। इससे कुछ देर के लिए लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

हीट वेव वार्ड में एक भी मरीज नहीं हुआ भर्ती
शासन की ओर से हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। इसके बाद जिला अस्पताल में एक वार्ड को हीट वेव वार्ड बनाया। वहां पर पंखों के अलावा कूलर लगाए गए। साथ ही अलग से स्टाफ भी तैनात किया, जो वार्ड में भर्ती मरीजों की देखभाल करेंगे, हालांकि अब तक एक भी मरीज हीट वेव का भर्ती नहीं हुआ है।

जिला अस्पताल में बना हीटेवेव वार्ड। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें