फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों में चल रहे स्कूलों की रद्द होगी मान्यता

Tue, 26 Apr 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
स्कूल बैग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भौतिक सत्यापन बिना हुई मान्यता तो बाबू पर भी होगी कार्रवाई
बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों से मांगी ऐसे स्कूलों की सूची
 कागजों में चल रहे मान्यता प्राप्त स्कूलों पर बीएसए पीसी यादव ने नजर दौड़ा दी है। जिले में ऐसे स्कूलों की संख्या भी काफी है। इन स्कूलों को किस आधार पर मान्यता प्रदान कर दी गई इस बात की भी जांच की जाएगी। खंड शिक्षाधिकारियों से भी धरातल पर नहीं चलने वाले स्कूलों की सूची मांगी गई है। इस मामले में संबंधित पटल बाबू पर भी गाज गिर सकती है। 
विज्ञापन

छात्रवृत्ति समेत सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं को हड़पने के लिए तमाम लोगों द्वारा स्कूलों की मान्यता ले ली गई है। शहर में ढाकवाली ज्यारत के पास ऐसा ही एक स्कूल चलने की बीएसए पीसी यादव के सामने शिकायत आई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि स्कूल का न भवन है और न ही कुछ और सुविधाएं। सिर्फ कागजों पर ही यह स्कूल चल रहा है। बीएसए ने मामले को गंभीरता से लिया। सो उन्होंने जिले के सभी खंड शिक्षाधिकारियों से ऐसे स्कूलों की सूची मांगी है। कहा है कि सूचना देने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यदि कहीं पर कागजों में स्कूल चल रहा है और शासन के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है तो उनकी मान्यता रद्द की जाएगी। बिना भौतिक सत्यापन के किस आधार पर मान्यता प्रदान कर दी गई इस पर संबंधित पटल बाबू के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने कहा है कि वह खुद ऐसे स्कूलों को देखेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें