बदायूं के सैदपुर- उरैना मार्ग पर स्कूल बस ई-रिक्शा की टक्कर में घायल रज्जो बेगम, नगमा बेगम और प
सैदपुर। वजीरगंज क्षेत्र के सैदपुर-उरैना मार्ग पर गोटिया के पास सोमवार को तेज रफ्तार स्कूल बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में रज्जो बेगम (55), रुखसार बेगम (36) और नगमा बेगम (35) शामिल हैं।
परिजनों के अनुसार, तीनों सैदपुर से दवा लेकर ई-रिक्शा से अपने गांव उरैना लौट रही थीं। इसी दौरान निजी स्कूल की बस उरैना में छात्रों को छोड़कर सैदपुर लौट रही थी। गोटिया के पास बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी वजीरगंज पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद 36 वर्षीय रुखसार बेगम की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद