फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो साल में 26 राज्यों की यात्रा कर आसफपुर पहुंचे सनोज

विज्ञापन
आसफपुर में हाथों में तिरंगा लेकर भारत यात्रा पर निकले जिला कुशीनगर के सनुज कुमार कुशवाहा। संवाद - फोटो : प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
आसफपुर। कुशीनगर के एक गांव के रहने वाले 26 वर्षीय सनोज कुशवाहा जुलाई 2022 में भारत यात्रा पर निकले हैं। अब तक वह 26 राज्यों का भ्रमण कर शुक्रवार को बिसौली के आसफपुर गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने ग्रामीणों से अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

सनोज कुशवाहा ने बताया कि वह किताब लिख रहे हैं, जो 2026 तक पूरी हो जाएगी। उन्होंने अपनी यात्रा के बीच आने वाली कठिनाइयों के बारे में बताया। कहा कि देश संस्कारों से भरा हुआ है। लोग रास्ते में रोक कर खाना, फल कोल्ड ड्रिंक, चाय नाश्ता आदि कराते हैं। कुछ लोग जेब खर्चे को रुपये पैसे भी देते हैं। कहा कि भारत यात्रा के बाद उन्हें विश्व यात्रा पर जाना है। घर की याद आने की बात पर बोले, पूरा देश उनका परिवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें