फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पॉवर लिफ्टिंग में मुरादाबाद की संगीता ने मारी बाजी

विज्ञापन
पुलिस लाइन मैदान पर भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भाग लेतीं महिला ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : सवारियों का इंतजार करतीं बसें
विज्ञापन
बदायूं। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में द्वितीय योग व पॉवर लिफ्टिंग अंतर जनपदीय पुलिस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें 57 किलोग्राम भार वर्ग में मुरादाबाद की संगीता ने प्रथम हासिल किया। बदायूं की कविता दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को द्वितीय योग व पॉवर लिफ्टिंग अंतर जनपदीय पुलिस प्रतियोगिता शुरु हुई। इसमें बरेली जोन के नौ जिलों की करीब 150 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में महिला व पुरुष ने दमखम दिखाया। टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। पुरुष वर्ग में 59 किग्रा भार वर्ग में रामपुर के रविंद्र ने प्रथम व शैलेंद्र द्वितीय स्थान, 74 किग्रा भार वर्ग में बिजनौर के शुभम मलिक ने प्रथम स्थान व बदायूं के रूपकिशोर शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 93 किलो भार वर्ग में बिजनौर के हरीश नागर नगर प्रथम रहे। 56 किलोग्राम भार वर्ग में बदायूं के रोहित प्रथम व रामपुर के रविंद्र द्वितीय स्थान पर रहे। 89 किलोग्राम भार में बदायूं के कोमेश प्रथम व रामपुर के नरेश द्वितीय रहे। 109 किलोग्राम भार से अधिक में मुरादाबाद के राहुल प्रथम व बदायूं के अंकित राठी द्वितीय रहे।
महिला वर्ग के 47 किलो वर्ग में बिजनौर की रजनी प्रथम, शाहजहांपुर की सोनम द्वितीय रहीं। 57 किलो में मुरादाबाद की संगीता प्रथम व बदायूं की कविता द्वितीय, 63 किलो में मुरादाबाद की पुष्पा चाहर प्रथम व बदायूं की सपना द्वितीय, 49 किलो में बदायूं की निकिता प्रथम व रामपुर की सुप्रिया द्वितीय, 59 किलो में बदायूं की सपना प्रथम व मुरादाबाद की आशा द्वितीय, 64 किलो में पीलीभीत की उर्वशी प्रथम व बरेली की रंजना द्वितीय रहीं। इस मौके पर एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी देहात केके सरोज समेत पुलिस अधिकारी व कोच व निर्णयक मंडल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें