गोष्ठी में भाग लेतीं छात्राएं। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। प्रदेश में सीएम योगी की नई सरकार ने शपथ ग्रहण कर ली है। चुनावी माहौल में युवा वर्ग का काफी रुझान पार्टियों व नेताओं की राजनीतिक उठापठक पर रहा। अब जब नई सरकार की तस्वीर साफ हो गई है तो युवाओं में दिलचस्पी इस बात पर है कि नई सरकार उनके लिए क्या बेहतर करने जा रही है। इस बीच बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा बनकर सामने आया है। इसके अलावा महंगाई, व्यवसाय के अवसर जैसे बिंदु भी युवाओं के जेहन में हैं। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में हमने छात्राओं से सरकार से उनकी अपेक्षाओं को लेकर संवाद किया तो उन्होंने साफगोई से अपनी बात कही।
-
सरकार ने जो वादे जनता से किए हैं, उन्हें प्राथमिकता से पूरा करना चाहिए। इसमें कोताही बरती गई तो लोगों का भरोसा डिगेगा। खासतौर पर युवाओं के हित में काम होना चाहिए।
- रिंकी राजपूत, खासपुर गौंटिया
-
छात्राओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पढ़ी लिखी बेटी दो परिवारों के साथ ही समाज को भी संवारने का काम करती है। सरकार को यह सर्वोच्च प्राथमिकता में रखना चाहिए।
- प्रतिभा, रमनगला
-
हर विभाग में पद खाली पड़े हैं। सरकार को चाहिए कि प्राथमिकता से भर्ती निकाले और पारदर्शी तरीके से नौकरी देने की व्यवस्था करे। युवाओं को काम मिलेगा तो बेरोजगारी के साथ अपराध भी कम होगा।
- सृष्टि, औरामई
-
शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में महिलाएं अच्छा काम कर रही हैं। इसलिए सरकार को चाहिए कि इन क्षेत्रों में महिलाओं को आरक्षण के आधार पर भर्ती किया जाए। इससे मातृशक्ति को बढ़ावा मिलेगा।
- आरक्षी, बदायूं
-
इस समय महिला सुरक्षा को लेकर अच्छा माहौल है। हम लोग आजादी से सब जगह जा सकते हैं। नई सरकार से अपेक्षा रहेगी कि सख्ती इसी तरह बनी रहे ताकि बेटियों को असुरक्षा का अहसास न हो।
- सबब, बदायूं
-
महिला उत्पीड़न की घटनाएं आज भी हो रही हैं। अखबारों में इस तरह की खबरें हम रोज पढ़ते हैं। योगी सरकार में महिला उत्पीड़न पर पूरी तरह रोक लगे, ऐसी मेरी इच्छा है।
- रंजना, बदायूं