फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस : 46 मामलों में चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में ​शिकायतों को सुनते डीएम। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम अवनीश राय ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने और शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और प्रत्येक शिकायत का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
विज्ञापन


संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 46 शिकायती एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें राजस्व विभाग से जुड़ी 23, पुलिस विभाग की सात, विकास कार्यों से संबंधित पांच व अन्य विभागों की 11 शिकायतें शामिल रहीं। प्रशासनिक अधिकारियों ने चार मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर राहत प्रदान की, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने शिकायतों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों से कहा कि केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहें, बल्कि मौके पर जाकर समस्याओं का सत्यापन कर वास्तविक समाधान करें।
विज्ञापन




बिल्सी में दो शिकायतों का हुआ निराकरण
बिल्सी। तहसील लोक सभागार में माह के पहले शनिवार को एसडीएम राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर यहां 46 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इसमें दो का मौके पर निराकरण किया गया। साथ ही शेष शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर एसपीआरए हिरदेश कठेरिया, सीओ केके तिवारी, तहसीलदार प्रभा सिंह, पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें