उझानी में व्यापारियों की बैठक में राज्य कर विभाग के अधिकारी। स्रोत: विभाग
उझानी। व्यापारी संवाद कार्यक्रम में राज्य कर अधिकारियों ने व्यापार हित में संचालित योजनाओें की जानकारी दी। अधिकारियों ने उन्हें फायदे भी बताए। कहा कि विभागीय स्तर की सुविधाओं पर गौर कर उनका फायदा उठाना चाहिए।
संवाद कार्यक्रम ब्रज बिहार कॉलोनी के आशियाना में हुआ। राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर संजीव पाठक ने विभागीय स्तर से व्यापारियों के हित में कई योजनाएं चल रही हैं। व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना भी इसमें एक है। इसके तहत व्यापारी की आकस्मिक मृत्यु पर 10 लाख रुपये के बीमा का प्रावधान है।
डेढ़ करोड़ रुपये के टर्नओवर तक समाधान योजना है। योजना का फायदा उठाने के लिए बिक्री का एक प्रतिशत जीएसटी जमा करना होता है। शासन ने एमएसटी योजना भी लागू की है। नॉन फ्रॉड केसों में ब्याज और पेनॉल्टी माफ कर दी जाती है। अधिकारियों में डिप्टी कमिश्नर विजय सोनी और असिस्टेंट कमिश्नर दिव्य प्रकाश सिसोदिया ने भी योजनाओं को लेकर पक्ष रखा।
इससे पहले व्यापारियों ने राज्य कर को लेकर अधिकारियों से संवाद भी किया। व्यापारी नेता राजकुमार बंसल, आलोक अग्रवाल और मनोज गोयल ने व्यापारियों के सामने आने वाली अव्यवहारिक दिक्कतों पर चर्चा की। लॉयर्स टैक्सवार एसोसिएशन के सचिव अमोल गोयल ने भी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर अवधेश गोयल, प्रमोद गोयल, सुमित माहेश्वरी, मोहन वार्ष्णेय और झिलमिल गुप्ता आदि मौजूद थे।
उझानी में व्यापारियों की बैठक में राज्य कर विभाग के अधिकारी। स्रोत: विभाग