फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बंदी के दिन शराब बेचता पकड़ा गया सेल्समैन, 20 पेटी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नाधा में दुकान के पीछे कट्टों में भरकर रख ली थी शराब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दहगवां/ नाधा (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नाधा में बंदी के दिन भी एक सेल्समैन शराब बेचता पकड़ा गया। दुकान के पीछे से कट्टों में भरी 20 पेटी शराब बरामद हुई है, जिस पर सेल्समैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। दुकान पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
ग्राम नाधा में देशी शराब की दुकान है। यहां नाधा निवासी राकेश सेल्समैन है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर शराब की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद राकेश खुलेआम शराब बेचता मिला। उसने दुकान से करीब 20 पेटी शराब निकालकर कट्टों में भरकर रख ली थी।
विज्ञापन

दोपहर के समय कुछ लोगों ने कट्टे देखकर थाना पुलिस को सूचना दी, जिसपर जरीफनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शराब को अपने कब्जे में ले लिया। छानबीन के दौरान दुकान के पीछे 20 पेटी शराब के करीब 900 पौए बरामद हुए। सूचना पर आबकारी इंस्पेक्टर परमहंस कुमार भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मौके से सेल्समैन राकेश कुमार को पकड़ लिया गया। इस संबंध में आबकारी इंस्पेक्टर ने पुलिस को तहरीर दी है।
-
नाधा में शराब बेचते एक सेल्समैन पकड़ा गया है। बरामद करीब 20 पेटी शराब देशी दुकान की है। जिसे सेल्समैन ने बेचने के लिए कट्टों में भर लिया थी। सेल्समैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। दुकान पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
- राजेश तिवारी, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें