फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदर्भों का निराकरण न करने पर दो का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिलाधिकारी शंभूनाथ तहसील दिवस के संदर्भों के निराकरण को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहे हैं। उन्होंने बीडीओ अंबियापुर और एसओ उघैती का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही कई अधिकारियों को नोटिस भी जारी किए है।
विज्ञापन

एसडीएम विधान जायसवाल ने बताया कि तहसील दिवस के प्रार्थना पत्रों के निराकरण को लेकर बार-बार अधिकारियों को सचेत किया जा रहा है। फिर भी अधिकारी इसको गंभीरता से नहीं ले रहे है। उन्होंने बताया डीएम शंभूनाथ ने अब अपना रुख काफी कड़ा कर लिया है। दिसंबर से लंबित चल रहे बीडीओ अंबियापुर के आठ और एसओ उघैती के दो प्रार्थना पत्रों का निराकरण न किए जाने पर तत्काल प्रभाव से दोनों का वेतन रुकने के आदेश जारी कर दिए है। साथ ही जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत एवं अधिशासी अधिकारी बिल्सी को भी नोटिस जारी किए हैं। डीएम की इस कार्रवाई से जिले के अधिकारियों में खासा हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें