फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लालपुल खादर मार्ग के पुल पर होगा सुरक्षात्मक कार्य

Sun, 05 Apr 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले के लालपुल खादर मार्ग पर स्थित पुल को सुरक्षित और मजबूत करने के लिए शासन ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत लालपुल खादर लभारी–सेटाडांडी मार्ग पर बने पुल पर सुरक्षात्मक कार्यों किए जाएंगे। इसके लिए शासन सक 60.65 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल पर सुरक्षात्मक कार्य कराने के लिए शासन से धनराशि की मांग की थी। यह पुल क्षेत्रीय आवागमन का प्रमुख माध्यम है। इसपर प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों और वाहनों का आवागमन होता है। समय के साथ पुल पर सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दे सामने आ रहे थे।
जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। इसको ध्यान में रखते हुए अब शासन की ओर से धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। अब इस पुल पर आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य जैसे रेलिंग की मरम्मत, साइड वॉल को मजबूत करना, चेतावनी संकेतक लगाना व अन्य सुरक्षा उपाय किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें