फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रेन चलने से होगी सुविधा, लेकिन समय सारिणी में बदलाव की जरूरत

Fri, 27 Mar 2026 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
अशोक खुराना
विज्ञापन
बदायूं। बदायूं से दिल्ली के लिए चलने वाली ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी गई है। अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह से ट्रेन का संचालन शुरू हो सकता है। लेकिन, अब लोगों का कहना है समय सारिणी में बदलाव की जरूरत है। समय सारिणी में अगर बदलाव हो जाए तो इस ट्रेन से बड़े वर्ग को फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है सुबह 3:45 बजे तो शहर के लोग ट्रेन सफर कर सकते हैं। लेकिन, गांव के लोग जिला मुख्यालय नहीं पहुंच पाएंगे। इसके कारण उन्हें इस ट्रेन से दिल्ली जाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। व्यापारियों का भी मानना है कि ट्रेन का समय सारिणी में बदलाव की जरूरत है। अगर, ट्रेन का समय सुबह पांच या छह बजे से हो जाए तब यह पूरे जिले के लिए संजीवनी साबित होगी और बड़ा वर्ग इस ट्रेन का लाभ ले सकेगा।
-
व्यापारियों की बात
-
फोटो- 13
बदायूं से दिल्ली के लिए ट्रेन के संचालन की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है, जिसकी बहुत खुशी है। इससे हर किसी को फायदा होगा और कारोबार भी बढ़ेगा। समय सारिणी में सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन

- अशोक खुराना, साहित्यकार

फोटो-14
ट्रेन शुरू करने के लिए सरकार का धन्यवाद। लेकिन, अगर ट्रेन की समय सारिणी में बदलाव हो जाए तो पूरे जिले के लोग आसानी से इस ट्रेन से सफर कर सकते हैं।
- शिवस्वरूप गुप्ता, व्यापारी
-
फोटो- 15
सुबह 3:45 बजे स्टेशन पर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का आना संभव नहीं हो पाएगा, इसलिए समय दो घंटा और बढ़ा दिया जाए तो ग्रामीण क्षेत्र लोग भी ट्रेन से सफर कर सकते हैं।
- नवनीत गुप्ता, व्यापारी
-
फोटो- 16
लंबे समय बाद बदायूं से दिल्ली के लिए ट्रेन का संचालन शुरू हुआ है। इसकी समय सारिणी थोड़ी अजीब है, अगर इसे सुबह 5 बजे के बाद कर दिया जाए तो लोगों के लिए ज्यादा अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

- राजेश गुप्ता, व्यापारी

अशोक खुराना

अशोक खुराना

अशोक खुराना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें